जहानाबाद, जुलाई 12 -- जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उमेश कुशवाहा का गया से पटना जाने के क्रम में भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस गर्मी में भी आप सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ खड़े हैं। इसी एकजुटता के बदौलत बिहार में पुन: एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है। विदित हो कि गयाजी के विपार्ड में बिहार के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित था। वहां से लौटने के क्रम में रविवार को श्री कुशवाहा का जहानाबाद बायपास पर कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ अंगवस्त्र, फुलमाला के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, प्रदेश सचिव दि...