दुमका, फरवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। इस बार पहली बार बगैर गुरुजी के ही दुमका के गांधी मैदान में झामुमो के संपन्न हुए झारखंड दिवस कार्यक्रम में नेताओं के किए गए अपेक्षा से भी अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ अपने नेताओं के संदेश को सुनने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की इसी अप्रत्याशित भीड़ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन व उनके सहयोगियों के कठिन संघर्ष व गुरुजी के विचारों से प्रभावित होकर संताल परगना में झामुमो के बने मजबूत अभेद किले की राज खोल कर रख दी। विपक्ष के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं की संख्या की आंकड़े की जोड़-घटाव में ही उलझ कर रह गए। जानाकरों की मानें तो इस साल पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के सफल संचालन से लेकर हर साल से अत्यधिक कार्यकर्ताओं को संताल परगना से गांव-गांव से दुमका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आंमंत्रण देते हुए पूरी ताकत...