लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- मैगलगंज, संवाददाता। लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मैगलगंज क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर रुककर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री व क्षेत्रीय गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एकाग्रता और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। यदि व्यक्ति लक्ष्य पर केंद्रित रहकर निरंतर मेहनत करता है तो सफलता स्वयं उसके कदम चूमती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति की जानकारी ली और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी...