कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मजबूती प्राथमिकता : सिंकु
चाईबासा, अगस्त 27 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु का बुधवार को स्वागत किया गया। कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.