मेरठ, जून 8 -- मेरठ। भाजपा की ओर से एसआईआर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें अभियान को सफल बनाने वाले सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुनील भराला रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत और रीढ़ है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की सफलता कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। ​भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की जो नई परंपरा शुरू की है, वह सराहनीय है।क्षेत्रीय यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाता है संगठन की ताकत अध्यक...