मैनपुरी, जनवरी 24 -- जनपद में चल रही आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए उन्हें काउंसलिंग में नहीं बुलाया जा रहा। हालांकि काउंसलिंग की जानकारी पाकर ये आवेदक विकास भवन पहुंच रहे, लेकिन इनका नाम नहीं बोला जा रहा। जिससे ये बिना काउंसलिंग के ही वापस निराश लौट रहे हैं। कई आवेदन कर्ताओं को तो फोन ही नहीं किए गए। जिससे उन्हें काउंसलिंग की जानकारी ही नहीं हो सकी है। आवेदकों ने डीएम से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष करने और काउंसलिंग में सभी आवेदकों को बुलाने की मांग की है। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका के पदों पर भर्ती चल रही है। संविदा पर भर्ती के लिए पूर्व में विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसके तहत जिले की महिला अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए थे। बीते दो दिन से विकास ...