हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। लंबित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सात मार्च तक मांगों का निस्तारण न होने पर आठ मार्च को लखनऊ कूच की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं विगत कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करती चली आ रही हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है और न ही उन्हें सम्मानजन...