धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। गोविंदपुर देवली स्थित कार्मेल स्कूल में रविवार को वर्ल्ड शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें कुल 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी सफल प्रतिभागियों को नवां कियू और आठवां कियू येलो बेल्ट प्रदान किया गया। इस दौरान छात्रों की पंच, किक, ब्लॉक, काता और कुमीते की तकनीकों का मूल्यांकन किया गया। स्कूल के कराटे प्रशिक्षक सेंसई विनोद कुमार राय की मेहनत से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल छात्रों को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर प्रोमोदिनी ने बेल्ट एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन सफल बनाने में प्रशिक्षक कुलदीप दास, लखन सिंह, गौरव आचार्जी और इंदिरा मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सिस्टर शांति, सिस्टर जूलियाना, सिस्टर असुंता समेत अन्य शिक्षिकाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.