धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। कार्मेल स्कूल धनबाद में शनिवार को दूसरे दिन कक्षा दो की छात्राओं के लिए पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। राजकुमारी से नेता थीम पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य एम सिल्वी समेत अन्य ने उद्घाटन किया। मौके पर रंग-बिरंगे नृत्य, सुरम्य गीत प्रस्तुति तथा प्राचार्या के प्रेरणादायक संदेश ने सभी के मन को छू लिया। इस वर्ष प्रत्येक क्लास की छात्राओं के लिए अलग-अलग दिन पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...