धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद। कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा छह के लिए पैरेंट्स नाइट-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर श्रेया, सिस्टर सिल्वी, सिस्टर एल्सी जोसेफ समेत बड़ी संख्या में अभिभावक ने सम्मिलित रूप से दीप जलाकर की। छात्रों ने प्रार्थना नृत्य, प्रेरणादायक गीत व मदर वेरोनिका पर आधारित प्रस्तुति दी। विभिन्न राज्यों की पारंपरिक नृत्य शैलियों की रंगारंग प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थी। प्राचार्य सिस्टर सिल्वी ने अभिभावकों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। कक्षा दह बी की छात्रा रिद्धि बचुका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...