धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता कार्मेल स्कूल धनबाद में 11वीं में नामांकन के लिए 19 जनवरी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। कार्मेल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही छात्राओं को 29 जनवरी तक आवेदन करना है। न्यूनतम 60 फीसदी विज्ञान व इंगलिश में अंक रहने पर साइंस, सभी विषयों में 60 फीसदी रहने पर कॉमर्स तथा 50 फीसदी पर आर्ट्स मिलेगा। पांच फरवरी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना है। वहीं दूसरी ओर कार्मेल धनबाद छोड़कर अन्य स्कूल की छात्राओं के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रुपए है। साइंस व कॉमर्स 70 फीसदी तथा 60 फीसदी पर आर्ट्स विषय मिलेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म 24 मार्च को जमा होगा। 27 को स्कूल वेबसाइट पर चयन सूची जारी की जाएगी। नामांकन 30 मार्च को होगा। नामांकित छात्राओं की कक्षाएं सात अप्रैल से शुरू...