कार्मेल डिगवाडीह की छात्राओं ने राज्य स्तरीय कराटे में जीते 25 पदक
धनबाद, मई 20 -- हजारीबाग के माउंट कार्मेल स्कूल में 16-17 मई को आयोजित शोरिन रियु ओपन झारखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल डिगवाडीह की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्यभर के 350 प्रतिभागियों के बीच स्कूल की छात्राओं ने 14 स्वर्ण, 9 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 25 पदक अपने नाम किए। 12 वर्ष आयु वर्ग में अंबिका दास और टिया दत्ता ने कता-कुमीते में दो-दो स्वर्ण जीते। सृष्टि सिंह ने दो रजत और खुशी कुमारी ने एक कांस्य पदक हासिल किया। 13 वर्ष वर्ग में जिकरा गुलजार व दामिनी कुमारी ने दो-दो स्वर्ण, ताजिमा शाहनवाज व अंकिता गोंड ने एक-एक स्वर्ण व रजत, अभाव्य मिश्रा ने दो रजत जीते। यह भी पढ़ें- कैरली स्प्रिंगडेल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन 14 वर्ष वर्ग में आकृति कश्यप व स्नेहा कुमारी ने दो-दो स्वर्ण, प्रभा कुमारी ने एक रजत-एक कांस्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.