बोकारो, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बोकारो थर्मल कार्मेल उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष पहल की। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां एवं शुभकामना संदेश देश के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों के लिए भेजे। कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने का भी अवसर है। यह भी पढ़ें- विज्ञापन-टेंडर हार्ट के विद्यार्थियों ने जवानों के लिए राखियां बनाई प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए सि ने इस पहल को विद्यार्थ...