गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों ने मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर निदेशक पंचायतीराज को संबोधित एक ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा। पत्र के माध्यम से जिला कंसल्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, योजना सहायक, प्रेरक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय को बढ़ाने की मांग की गई है। अधिकारियों ने बताया कि वर्षों से मानदेय में वृद्धि न होने से कर्मचारियों के मनोबल व जीवन-यापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान जिला कन्सल्टेन्ट बच्चा सिंह, ऋषिकेश सिंह, अभिजीत सिंह, बृजेश सिंह, आनन्द चतुर्वेदी, नीरज श्रीवास्तव, चेतई प्रसाद पटवा, अमरजीत चौधरी, रवि गुप्ता, राजकुमार चौहान, आनन्द चौहान, रंजीत पटेल, अजय यादव, रामप्रित प्रजापति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.