अलीगढ़, फरवरी 27 -- अतरौली, संवाददाता। होली से पूर्व मानदेय दिलाने की मांग को लेकर चतुर्थ क्षेणी कर्मियों ने आज गुरूवार को अलीगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप है कि माह अक्टूबर 2025 से उनको मानदेय नहीं मिला है। होली का पर्व सिर पर है मगर अभी तक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। डीएम ने कार्मिकों को भरोसा दिया है कि होली से पूर्व उनको मानदेय मिल जायेगा। इस संबध में डीआईओएस को इस संबध में कोई समस्या आने पर संपर्क करने की बात कही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मण्डल अलीगढ़ ने भी तत्काल डीआईओएस को समस्या से अवगत कराया और होली से पूर्व मानदेय देने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी अपने स्तर से तत्काल कार्य पूर्ण करने और 4 माह का मानदेय देने का भरोसा दिया।कार्मिकों के समक्ष ही सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा हो रही अनिमिताओं के लिए फटकार...