नैनीताल, सितम्बर 21 -- नैनीताल, संवाददाता। विधानसभा चुनाव -2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था के लिए सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों से कर्मचारियों का विवरण मांगा है। निर्धारित प्रारूप में कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों का सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए हैं।उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची व प्रमाणपत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्षों के सितंबर के वेतन का आहरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ओर से अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का वांछित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं कराया है, उन...