कार्मल स्कूल में चला स्वच्छ अभियान
गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को कार्मल स्कूल सिविल लाइंस गोरखपुर में स्वच्छ स्कूल अभियान चलाया गया, जिसमें सभी कक्षा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, वेस्ट मटेरियल से मॉडल (वेस्ट टूआर्ट) बनाया। नगर निगम के टीम ( श्वेता यादव और अमित मिश्रा) की सुपरविजन में बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्कूल को साफ़ रखने के तरीके बताए। साथ ही स्कूल का निरीक्षण भी किया। मैनेजर सिस्टर सैंड्रा तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन लोगों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या सिस्टर अलजीरा ए. सी ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और उन्हें उत्साहित करते हुए उनकी सराहना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.