चम्पावत, फरवरी 14 -- चम्पावत। चम्पावत में होने वाले कार्बेट महोत्सव फोटोग्राफी प्रदर्शनी प्रतियोगिता होगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता 24 फरवरी को टनकपुर के सरस मेला स्थल पर होगी। आयोजन का मकसद जनपद की पर्यटन संभावनाओं और प्राकृतिक सौंदर्य को फोटोग्राफी के माध्यम से प्रदर्शित करना है। बताया कि राज्य के सभी इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...