कार्बाइड-मुक्त आम खरीदने का अंतिम अवसर
रांची, जून 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से झारखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का रविवार को समापन हो जाएगा। इससे पहले दोनों दिन बड़ी तादाद में लोग यहां कार्बाइड मुक्त आमों की खरीदारी करते दिखे। लोगों ने विभिन्न वेरायटी के आमों की खरीदारी की। साथ ही यहां बिक्री किए जा रहे कई अन्य उत्पाद भी खरीदे। वहीं, रविवार को राजधानीवासियों के लिए कार्बाइड-मुक्त आम खरीदने का अंतिम अवसर है। बता दें कि महोत्सव में उपलब्ध आम और अन्य कृषि उत्पाद नाबार्ड समर्थित ट्राइब्स परियोजनाओं से जुड़े जनजातीय किसानों द्वारा उत्पादित किए गए हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उपभोक्ताओं को झारखंड में नाबार्ड समर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.