आदित्यपुर, मई 21 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दारुदा के पास बुधवार की मध्यरात्रि को कार्बन डाई ऑक्साइड से भरे चलती टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। टैंकर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी जा रही है। टैंकर टाटा से रांची को ओर जा रही थी। सूचना पर दमकल पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद रात्रि करीब डेढ़ बजे टैंकर में लगी आग को काबू किया जा सका। लेकिन, तब तक टैंकर खाक हो चुकी थी। इस अगलगी से लाखों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...