अलीगढ़, सितम्बर 21 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा नेट ज़ीरो एमिशन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मोहित शर्मा ने विद्यार्थियों को नेट ज़ीरो उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन, कार्बन फुटप्रिंट में कमी, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। डॉ. फराह अकरम ने पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे व्यवहारगत बदलावों के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...