नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शुक्रवार से भारत की यात्रा पर हैं। कार्नी की यह यात्रा पटरी पर आ रहे भारत-कनाडा संबंधों को पहले की भांति मजबूत बनाने और उनमें गर्मजोशी लाने में निर्णायक साबित होगी। भारत का फोकस कनाडा से व्यापार बढ़ाने पर रहेगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि कनाडा से रिश्तों में तल्खी की वजह चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या थी, क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसमें भारतीय एजेंसियों का हाथ होने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, भारत यात्रा से ठीक पहले कनाडा की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हिंसा की उन घटनाओं में भारत की संलिप्तता के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। भारत के अनुसार, कनाडा के इस बयान के साथ ही यह विवाद अब खत...