रिषिकेष, अप्रैल 7 -- संजय शर्मा। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को डाइटीटिक्स विभाग की ओर से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित क्यूलिनरी कार्निवाल प्रतियोगिता में महक पुंडीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम पर "क्यूलिनरी कॉर्निवल" और "पोस्टर जंक्शन" के तहत आयोजित क्यूलिनरी कॉर्निवल के तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किये और अपने व्यंजनों के पोषण संबंधी लाभ की जानकारी दी। वहीं पोस्टर जंक्शन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को दर्शाते हुए पोस्टर एवं चार्ट प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. कंचन, डॉ. कौशिक पी. शर्मा एवं डॉ. स्मिता डिमरी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 21 प...