जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- कार्तिक मास की शुरुआत 21 अक्तूबर से हो गई है। दुर्गा पूजा के बाद अब पूरे महीने त्योहारों की रौनक बनी रहेगी। 29 अक्तूबर को करवा चौथ से शुरू होकर दीपावली और छठ महापर्व तक धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी। वहीं, चातुर्मास के समापन के साथ देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इसके बाद विवाह समारोहों के साथ शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चातुर्मास के दौरान विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ शुभ कार्यों का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है। कार्तिक मास में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान गंगा स्नान, दान-पुण्य, यज्ञ और दीपदान करने की पर...