शामली, जुलाई 3 -- बघरा में स्थित योग साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज झिंझाना के खेड़ाभाऊ गांव के जिस युवक कार्तिक को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मातरण का कराने आरोप लगा रहे थे उसी युवक कार्तिक ने वीडियो वायरल कर एवं पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर यशवीर महाराज के आरोपों का खंडन कर कहा कि मैने धर्म परिवर्तन नहीं किया। हम दोनों एक साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की है। साथ ही उसने जियो और जीने दो का संदेश देते हुए परेशान करने पर दोनों के आत्महत्या करने की चेतवानी दी है। इसके जिम्मेदार घरवाले होंगे।

स्वामी यशवीर महाराज के आरोप स्वामी यशवीर महाराज ने आयुष मलिक के बाद बुधवार को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव खेड़ाभाऊ के युवक कार्तिक ठाकुर की संपत्ति हड़पने के लिए मुस्लिम युवती व उसके परिजनों प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करान...