हरिद्वार, नवम्बर 4 -- आज होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार शाम से ही हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सीमाओं पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। इधर, मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी कर ली गई है। स्नान की पूर्व संध्या पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मंगलवार शाम को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पिछले स्नानों में अचानक भीड़ बढ़ने की स्थिति देखी गई है, इसलिए सभी तैयारी पहले से चाक-चौबंद रखी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.