कार्तिक पूर्णिमा मेले में पौन किमी के अंतर पर अब बनेंगे दो पांटून पुल
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। गंगा नदी तट पर तिगरी के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने मेले की रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसके तहत इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा नदी पर पौन किलोमीटर के अंतर पर दो पांटून पुलों का निर्माण किया जाएगा। मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ जिला प्रशासन की 13 अगस्त को हुई संयुक्त बैठक के बाद इस कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी नवंबर माह में लगने वाले इस प्रसिद्ध मेले के लिए 1457.64 लाख रुपये का आगणन शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं。
पूर्वानुमान मेले में औसतन हर साल 70 से 80 लाख श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। शासन से बजट की औपचारिक स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.