हापुड़, अक्टूबर 12 -- कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक गंगा स्नान मेला नजदीक आते ही प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्लान तैयार किया है। दीपावली के बाद से ही गंगा की रेती में आस्था का सैलाब उमडऩे लगेगा। वहीं, 23 अक्टूबर से बाहरी जनपदों की पुलिस फोर्स की आमद भी शुरू हो जाएगी। एसडीएम ने बताया कि 14 अक्टूबर को कार्तिक मेले की समीक्षा बैठक होना प्रस्तावित है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान लाखों श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद और बुलंदशहर जैसे जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.