नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज में सबसे अधिक करीब 10 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। काशी में आठ लाख और अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुबह से ही घाटों पर भीड़ जुटने लगी थी। स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना, दर्शन और दान-पुण्य किया। सरकार के अनुसार, प्रयागराज, काशी, अयोध्या, गढ़मुक्तेश्वर, डलमऊ और नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी रही। इन धार्मिक स्थलों पर हर-हर गंगे और जय श्रीराम के जयकारे सुनाई दिए। प्रदेश सरकार ने तीर्थस्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच इस आयोजन को सनातन परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था का प्रतीक ...