गया, नवम्बर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की शाम महाबोधि मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों और विशेष रोशनी से सजी मंदिर परिसर की आभा मन को शांत करने वाली रही। बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बताया कि यह विशेष रोशनी बुद्ध ज्योति का प्रतीक है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान और सद्भाव का प्रकाश फैलाती है। कार्तिक पूर्णिमा आध्यात्मिक आत्मचिंतन, पुण्य-संचय और करुणा के संदेश को समर्पित पवित्र दिन के रूप में मनायी जाती है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने महाबोधि महाविहार पहुंचकर भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना और ध्यान साधना की। विभिन्न देशों से आए भिक्षु-भिक्षुणी और श्रद्धालुओं ने शील, समाधि और प्रज्ञा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बीटीएमसी की ओर से बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों से आए एक सौ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.