छपरा, नवम्बर 4 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न नदी तटों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की संभावना है। पवित्र संगम चिरांद, मांझी के रामघाट और रिविलगंज के अलग-अलग घाटों पर मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। पौ फटने से पहले ही हजारों की संख्या में महिला-पुरुष नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। मांझी, चिरांद और रिविलगंज के घाटों पर पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर अस्थायी शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर खास उत्साह है कि कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दीपावली का पावन संयोग भी बन रहा है। बुधवार की सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरण पड़ेगी, घाटों पर हर हर गंगे और जय विष्णु भगवान के जय...