बुलंदशहर, नवम्बर 9 -- कार्तिक पूर्णिमा पर नरौरा में सेल्फी लेने के दौरान गंगा में डूबे अलीगढ़ निवासी युवक का शव गंगा बैराज पर शीशमहल के निकट गोताखोरों ने गंगा से खोज निकाला। गौरतलब है कि नितिन (24) पुत्र मूलचंद अग्रवाल निवासी शक्ति नगर, जनपद अलीगढ़ अपने भाई और परिवार के साथ नरौरा गंगा स्नान को आया था। नरौरा में सुनसान जगह पर बंदा नंबर एक पर स्नान के बाद नितिन अपने भाई के साथ फोटो ले रहे थे। इसी बीच दोनों भाई गंगा में गिर कर डूबने लगे। लोगों ने डूब रहे एक भाई को बचा लिया लेकिन नितिन को नहीं बचा सके। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया कि सूचना पर एनडीआरएफ ने कई दिन गंगा में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। रविवार को डूबे नितिन का शव गंगा में फूल कर ऊपर आ गया। तैर रहे शव को पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने निकाला। परिजनों के पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.