धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद। कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर धनबाद होकर चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस का बिहार में कई अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 24 नवंबर को 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर घाट वाले परमानंदपुर, नयागांव, सीतलपुर, अवतारनगर, बड़ागोपाल, गोल्डिनगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: कार्तिक पूर्णिमा पर छपरा-सोनपुर रेलखंड पर 23 से 25 नवंबर तक कई ट्रेनों का होगा एक मिनट का ठहराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...