कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इस हाईवे पर डायवर्जन लागू
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- Route Diversion: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले को लेकर बस्ती-अयोध्या हाईवे पर आज यानी 23 नवंबर सुबह से 24 नवंबर को मेला समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहन, मालवाहक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि रोडवेज बस, चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी। गोरखपुर और बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कलवारी और टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को फुटहिया-पटेल चौराहे से वैकल्पिक मार्गों अकबरपुर, सुल्तानपुर होते हुए भेजा जाएगा। लोलपुर से नवाबगंज, गोंडा होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को लेकर अयोध्या यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था भीड़ समाप्ति तक प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.