भागलपुर, नवम्बर 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 23 और 24 नवंबर को जिले के विभिन्न गंगा घाटों और अन्य प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियां की हैं। इस संबंध में डीएम, एसएसपी और एसपी नवगछिया ने संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के सभी संवेदनशील और प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चेंजिंग रूम तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। खतरनाक एवं गहरे पानी वाले घाटों को चिह्नित कर वहां ब...