आगरा, नवम्बर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वातावरण में मंत्रों की मधुर गूंज, दीपों की आभा और समर्पण की भावना ऐसी थी मानो स्वयं परमात्मा आदिनाथ एवं दादा गुरुदेव की कृपा बरस रही हो। आयोजन में नवाणु पूजा, ध्वजारोहण, पालकी यात्रा, दादा गुरुदेव पूजा और दीपदान जैसे पावन अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रावक-श्राविकाओं की आस्था और समर्पण देखते ही बनता था। श्रीवर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर और दादाबाड़ी ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ। पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा रहा। धर्म, अहिंसा और आत्मकल्याण के संदेशों से ओतप्रोत यह महोत्सव जैन और समाज के लिए श्रद्धा और गौरव का प्रतीक बन गया। दादा गुरुदेव की पूजा बृजेंद्र लोढ़ा और रीता ललवानी द्वारा पढ़ाई गई। पूजा के लाभार्थी परिवारों में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.