मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- मोरना। शुकतीर्थ मेला ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शहीद भगत सिंह एकेडमी ने काकडा टीम को गोल्डन रेड में सात - तीन से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता -उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काकडा टीम ने निगरानी को 37-19 से, घासीपुरा ने किनोनी टीम को 33-29 से,शहीद भगत सिंह एकेडमी शुकतीर्थ ने चोरावाला को 25-18 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल में शहीद भगत सिंह एकेडमी बी टीम को घासीपुरा ने 15-8 से, द्वितीय सेमीफाइनल में शहीद भगत सिंह एकेडमी ए टीम को काकड़ा ने 18- 15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देर शाम खेले गए फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले दोनों टीमें 20-20...