लातेहार, जनवरी 3 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव पुस्तकालय भवन में जेएससीसी सीजीएल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डीएसओ बने सोमनाथ उरांव के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पासवान ने कहा कि सोमनाथ उरांव की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पुस्तकालय में निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक संदीप पसवान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक केंद्र और शिक्षक ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर एसबीआई के अकाउंटेंट नियांता कुमार मिश्रा ने घोषणा की कि पुस्तकालय में बहुत जल्द कंप्यूटर क्लास की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.