नई दिल्ली, मार्च 18 -- मद्रास हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कार्तिकई दीपम मामले के संबंध में मदुरै जिला कलेक्टर और तिरुपरनकुंड्रम मंदिर के अधिकारियों के खिलाफ एकल जज द्वारा शुरू की गई अदालत की अवमानना की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस एन. सतीश कुमार और जस्टिस एम. जोतिरामन की पीठ ने यह अंतरिम रोक लगाई। यह रोक तब लगाई गई जब पीठ मदुरै के जिला कलेक्टर और मदुरै शहर के पुलिस कमिश्नर सहित अधिकारियों द्वारा दायर अपीलों के एक समूह पर सुनवाई कर रही थी। इन अपीलों में सिंगल जज द्वारा जारी उन आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनके तहत तिरुपरनकुंद्रम दीपम मुद्दे के संबंध में अवमानना की कार्यवाही शुरू की गई थी। खंडपीठ ने अपीलों पर अगली सुनवाई 8 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.