वार्ता, जुलाई 9 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के खूंशी क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से चिंतित ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ पारंपरिक मान्यता के अनुसार मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराया। ग्रामीणों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, विवाह के लिए आसपास के गांवों में बाकायदा निमंत्रण पत्र बांटे गए और बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं। आयोजन में खूंशी सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्य रामनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न होने पर अच्छी बारिश की कामना से यह परंपरा निभाई जाती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि इससे इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और वर्षा होती है। विवाह के बाद विशेष पूजा-अर्चन...