देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जून माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 25 मई से 10 जून तक उचित दर दुकानों से किया जाएगा।अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो ग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कार्ड में शामिल प्रत्येक यूनिट पर 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। डीएसओ ने सभी कार्डधारकों को अपनी उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...