गोरखपुर, फरवरी 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद सीहापार उत्तर टोला में मित्र के घर कार्ड लेकर गए युवक को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पिपराइच क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड ने चार निवासी रमेश कुमार निषाद ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर शाम सहजनवा क्षेत्र के सीहापार उत्तरी टोला निवासी मित्र सुनील तिवारी को शादी का कार्ड देने गए थे। मित्र के घर पर नहीं होने पत्नी को आवास लगाई। इतने मकान में किराए पर रह रहे किराएदार विवाद कर मारने-पीटने लगे। मित्र ने बीच बचाव किया। आरोप है कि मारने-पीटने के बाद 50 हजार रुपये छीन लिए। एसओ महेश चौबे ने बताया मारपीट हुई है। पैसा छीनने की बात झूठी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.