अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी डिवीजन के इंचार्ज प्रो. शाद अबकरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर हार्ट रिसर्च (आईएसएचआर) की वार्षिक बैठक में फैकल्टी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रो. अबकरी ने "एएसडी क्लोजर" विषय पर आमंत्रित व्याख्यान दिया तथा "ट्रांसकैथेटर पल्मोनरी वाल्व इम्प्लांटेशन" विषयक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता भी की। इसके अलावा उन्होंने "भारत में कार्डियोलॉजी में पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणालीः बदलाव की दिशा" विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भी भाग लिया। डॉ. रेहान को युवा विद्वान सम्मान

जामिया इस्लामिया में छात्र संवाद अलीगढ़। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित जामिया इस्लामिया इशाअतुल इस्लाम की ऐतिहासिक कलां मस्जिद में...