नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत और स्ट्रीट फूड का रिश्ता बेहद खास है। चाट, भुट्टा, चना या अंडा- हर गली-मोहल्ले में मिलने वाला स्ट्रीट फूड ना सिर्फ जेब पर हल्का होता है, बल्कि स्वाद में भी किसी महंगे रेस्टोरेंट से कम नहीं। हालांकि, स्ट्रीट फूड का नाम आते ही सबसे पहले सेहत और हाइजीन को लेकर चिंता शुरू हो जाती है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि बाहर का खाना मतलब अनहेल्दी खाना, खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं के लिहाज से। दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट Dr Alok Chopra का मानना है कि हेल्दी खाना हमेशा महंगा हो, यह जरूरी नहीं। अगर सही विकल्प चुने जाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो स्ट्रीट फूड भी हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। उनके अनुसार, 'सही पोषण के लिए लग्जरी नहीं, बल्कि समझदारी भरे चुनाव जरूरी हैं।' यह भी पढ़ें- एग्जाम स्ट्रेस? साइकियाट्रिस्ट से...