लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह जविप्र दुकानों से 30 से 35 प्रतिशत कार्डधारियों को दाल और नमक का वितरण नही होने का मामला सामने आया है। इससे कार्डधारी काफी परेशान हैं। वह जविप्र से दाल नमक वितरण की आस लगाये हुए हैं। इसकी जांच की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। प्रभारी एमओ राजेश कुमार ने बताया कि समीक्षा में उतने कार्डधारियों को दाल नमक वितरण नही होने की बात सामने आई है। एमओ ने इसपर जमकर नाराजगी जताते हुए बताया कि मार्च महीने में राशन, दाल और नमक वितरण की समीक्षा की गई। उन कार्डधारियों को दाल नमक वितरण नही किया गया है। आखिर कैसे ऐसा हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कार्डधारियों के बीच राशन, दाल और नमक शत प्रतिशत वितरण करने का निर्देश डीलरों को दिया गया है। सभी कार्डधारियों को हरहाल में उसका वितरण करना है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.