देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माह म के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न इसमें गेहूं 10 किग्रा एवं चावल 25 किग्रा निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न गेहूं 1 किग्रा एवं चावल 4 किग्रा निःशुल्क दिया जाएगा। कार्डधारकों अपने निकटतम उचित दर दुकान से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करें। राशन का वितरण 24 अप्रैल से 8 मई के मध्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 8 मई तक आगरा में मिलेगा नि:शुल्क सरकारी राशन यह भी पढ़ें- खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण शुरू

हिंदी हिन्द...