कार्डधारकों को 25 अगस्त तक मिलेगा राशन
चित्रकूट, अगस्त 19 -- चित्रकूट। डीएसओ कमल नयन सिंह ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह अगस्त के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न वितरण की तिथि को बढ़ाया गया है। पहले 18 अगस्त तक तक का समय निर्धारित था। अब इसे बढ़ाकर 25 अगस्त किया गया है। कार्डधारक उचित दर विक्रेताओं के यहां से निर्धारित तिथि तक अपना राशन ले सकते है। कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तु प्राप्त करने की सुविधा भी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.