बोकारो, अगस्त 1 -- बेरमो कोयलांचल में सीआईएसएफ के द्वारा कोयला चोरी रोकने को लेकर छापामारी अभियान व कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सुबह 5 से 8 बजे तक योजनाबद्ध ढंग से कारो माइंस अंतर्गत डीसीसीपीएल पैच में कंपनी द्वारा संचालित कोयला खनन क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीके पाण्डेय एवं एएसओ (बीएंडके) पीएन सिंह ने किया। इससे पहले इसकी सूचना की पुष्टि होने के उपरांत सीआईएसएफ यूनिट, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने तत्काल बीएंडके महाप्रबंधक संजय झा एवं संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीआईएसएफ एवं सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने धमक दी। छापामारी के दौरान बड़ी संख्या में अज्ञात लोग बोरियों में कोयला भरकर बाइक द्वारा अवैध परिवहन करते पाए गए। संयुक्त टीम को देखते ही सभी तस्कर ...