बोकारो, अगस्त 6 -- एमएमडीआर एक्ट के तहत अवैध खनन एवं कोयले के अवैध भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो बस्ती में छापामारी कर 8.9 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को कारो बस्ती में अवैध रूप से कोयला भंडारित होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही बीएंडके महाप्रबंधक संजय कुमार झा को अवगत कराया, जिसके बाद सीआईएसएफ एवं सीसीएल की संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल छापामारी की गई। संयुक्त अभियान में एएसओ पीएन सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर एसआर नायक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक बीडी शर्मा, क्यूआरटी टीम, आसूचना कर्मी तथा सीस...