लखनऊ, जनवरी 30 -- कारोबारियों को सरकार से राहत की उम्मीद -महंगाई के कारण नहीं आ रहे ग्राहक लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ के सराफा कारोबारी इस समय चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस बार महंगाई के कारण कारोबार 20 फीसदी भी नहीं रह गया है। दाम चढ़ने से आगे कारोबार कमजोर रहने की ही आशंका है। सर्राफ परेशान हैं कि बिक्री कम रहने और जीएसटी कम जमा करने पर मार्च के बाद जो नोटिस आएंगे, उनका क्या जवाब देंगे। उन्होंने सरकार से नोटिस को लेकर राहत मांगी है। सराफा हर वर्ष बिक्री का हिसाब-किताब करते हैं। सत्र 2024-25 में ही बिक्री में 25 फीसद कमी आई थी, तब सरकार ने नोटिस भेज कर पूछा था कि बिक्री कम क्यों दर्शाई गई है। इस बार तो स्थिति और भी खराब है। कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं, बिक्री काफी कम हो गई है। ऐसे में जीएसटी भी कम ही...